उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में रविवार दोपहर को उखलारसी श्मशान घाट की छत भरभराकर गिर गई। इसमें कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 23 लोगों के मरने की खबरें हैं ।
इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समझा जाता है कि ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए थे।
आपदा प्रबंधन (NDRF) की टीम बचाव कार्य में जुटी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट तलब की है जिससे इस दुखद घटना के पीछे के कारण जाने जा सके और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जा सके ।
उन्होंने कहा कि हर संभव सहायता पीड़ित परिवार वालों को करेगी ।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है। मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं !
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों I स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...