34.5c India
Saturday February 22, 2025
Aryavart Times

अदिति सिंह ने विधायक के पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

अदिति सिंह ने विधायक के पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बृहस्पतिवार को विधायकी और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । 
उल्लेखनीय है कि अदिति सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का काफी समय पहले से ही समर्थन करती आई हैं लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था।
अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में कहा कि आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें। इसके अलावा उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में पार्टी के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए।
अदिति सिंह ने कई मौकों पर खुलेआम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा का समर्थन भी किया है। कांग्रेस पार्टी से उनका इस्तीफा देना महज औपचारिकता मात्र है। माना जा रहा है कि भाजपा अदिति सिंह को रायबरेली सदर सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़