34.5c India
Wednesday February 05, 2025
Aryavart Times

भाजपा ने राजनीतिक रूप से अलग विचार रखने वालों को अपना दुश्मन नहीं माना : आडवाणी

भाजपा ने राजनीतिक रूप से अलग विचार रखने वालों को अपना दुश्मन नहीं माना : आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि भाजपा ने अपनी स्थापना के बाद से ही कभी भी राजनीतिक रूप से अलग विचार रखने वालों को अपना दुश्मन नहीं माना। इसी तरह राष्ट्रवाद की अवधारणा में हमने कभी भी अपने राजनीति विरोधियों को देश विरोधी नहीं माना।

आडवाणी ने अपने ब्लाग ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्सट, सेल्फ लास्ट’शीर्षक से अपने ब्लाग में कहा कि चुनावी सुधार, राजनीतिक व चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता भाजपा के लिए प्राथमिकता में रही है। 

भाजपा ने हमेशा हर नागरिक की व्यक्तिगत आजादी का सम्मान किया है और इसका राजनीति में ख्याल रखा है। चुनाव को लोकतंत्र का त्योहार बताते हुए आडवाणी ने कहा कि इस अवसर पर लोकतांत्रिक प्रणाली से जुड़े सभी पक्षों, राजनीतिक दलों, चुनाव से जुड़ी संस्थाओं और सबसे ऊपर मतदाताओं को आत्मचिंतन करने की जरूरत है।

इसके साथ ही छह बार जिताकर लोकसभा में भेजने और प्यार व समर्थन देने के लिए गांधीनगर के लोगों का आभार जताया है।आडवाणी के अनुसार उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और कई अन्य महान, प्रेरणादायक व दिग्गजों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। इस दौरान उनका मार्गदर्शक सिद्धांत पहले देश, उसके बाद पार्टी और सबसे अंत में अपने बारे में सोचना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा मीडिया सहित सभी लोकतांत्रिक संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता, निष्पक्षता और मजबूती की मांग करने में सबसे आगे रही है।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़