पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने बताया कि जी-20 समिट के मद्देनज़र दिल्ली के लगभग 47 क्षेत्रों में 4 से 30 अगस्त तक आवारा कुत्तों की नसबन्दी के लिए विशेष अभियान दिल्ली नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा है। इसमें इन सभी जगहों से आवारा कुत्तों को हटाया जाएगा और उन्हें एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में अस्थायी रूप से रखा जाएगा जो जो प्राइवेट एनजीओ और प्राइवेट वेटनरी डॉटरों द्वारा संचालित हैं ।
गोयल ने बताया कि जी-20 समिट खत्म होने के बाद उन्हें वापिस उनके स्थान पर छोड़ा जाएगा। इस दौरान उनको केवल बटरफ्लाई नैट के माध्यम से पकड़ा जाएगा, जिनसे उन्हें कोई हानि न पहुंचे।
गोयल ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार यह मानती है कि आवारा कुत्तों की नसबन्दी नहीं हुई है। जिन आवारा कुत्तों की नसबन्दी हो भी गई है, वे न सिर्फ जी-20 समिट में आने वाले गण्यमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं या सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं और आवारा कुत्ते पर्यटन और पर्यटकों के लिए हानिकारक है।
उन्होंने कहा कि जी-20 समिट के दौरान आने वाले प्रतिनिधियों को इन आवारा कुत्तों के कारण कोई हानि न पहुंचे और दिल्ली की छवि खराब न हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
वियज गोयल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के इस एक्शन प्लान के कारण सभी वैटनरी विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दिल्ली नगर निगम के पास इतने बड़े अभियान को चलाकर हजारों कुत्तों को एक साथ पकड़ने की क्षमता, संसाधन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध है ?
भाजपा के वारिष्ठ नेता ने कहा कि अगर है तो इन संसाधनों और सुविधाओं का उपयोग इनकी जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने दिल्ली की अन्य कालोनियों में अब तक क्यों नहीं किया ? जहां हजारों लोग आवारा कुत्तों के काटने का षिकार हो रहे हैं और मर रहे हैं। अगर ऐसा करने में नगर निगम सक्षम है तो अब तक दिल्ली में आवारा कुत्तों की जनसंख्या के ऊपर नियंत्रण क्यों नहीं कर पाई ?
गोयल ने कहा कि इस तरह के अभियान को सिर्फ जी-20 समिट तक सीमित न करके पूरी दिल्ली में लगातार चलाया जाना चाहिए जिससे आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर नियंत्रण हो सके और आक्रामक कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखा जाए।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596069 |
Start the Discussion Now...