छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों के शव बरामद किए हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार,राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया सुरक्षा बलों ने आज घटनास्थल से लापता 17 जवानों के शव बरामद किए हैं।
शनिवार को सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पांच जवानों के शहीद होने और 30 अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी मिली थी।
इस घटना के दौरान 18 अन्य जवानों के लापता होने की जानकारी मिली थी।
लापता जवानों की तलाश में आज सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों ने शनिवार को शहीद तीन जवानों के शवों तथा 17 अन्य जवानों (कुल 20 जवानों) के शवों को बरामद कर लिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं।
शाह ने कहा, ‘‘ मैं उनके परिवार व देश को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों ने देश के लिए जो अपना बलिदान दिया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। ’’
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी व हम इसे परिणाम तक ले जाएंगे।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...