हाल के चुनाव में जीत के बाद पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी जाने माने क्रिकेटर हरभजन सिंह को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाने जा रही है।
इसी महीने के आखिर तक राज्यसभा के लिए चुनाव में आम आदमी पार्टी को पांच सीटें मिलना तय माना जा रहा है। ऐसे में इसके लिये पहला नाम हरभजन सिंह का सामने आया ह।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान #bhagwant maan और हरभजन सिंह काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं।
समझा जाता है कि आम आदमी पार्टी हाईकमान ने भज्जी के नाम को हरी झंडी दे दी है।
हरभजन सिंह को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी दिये जाने की भी खबरें आ रही हैं ।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान ही भगवंत मान ने कहा था कि उनके कार्यकाल में पंजाब में खेल को काफी बढ़ावा दिया जाएगा और एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया
जायेगा ।
इससे पहले हरभजन सिंह ने मान को बधाई देते अपने ट्विट में लिखा था,“आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई । यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकर कलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे।’’
उन्होंने कहा था, ‘‘ क्या तस्वीर है. यह गर्व का क्षण है माता जी के लिए ।”
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596069 |
Start the Discussion Now...