राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना की 84वीं वर्षगांठ के अवसर वायु सेना को बधाई दी है।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, मुझे यह जानकर अति प्रसन्नता हुई है कि भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर 2016 को अपनी 84वीं वर्षगांठ मना रहा है।
राष्ट्र को वायु सेना की क्षमता और दक्षता पर गर्व है। पिछले आठ दशकों में वायु सेना अति व्यवासायिक और युद्ध के लिए हमेशा तैयार बल के रूप में उभऱी है। वायु सेना ने हवाई हमलों में विशेषज्ञता हासिल कर ली है और महत्वपूर्ण मानवीय सहायता तथा आपदा राहत के दौरान सराहनीय कार्य किये हैं। वायु सेना के बहादुर महिलाओँ और पुरूषों ने अपने कर्तव्य निभाते समय साहस और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
मुझे विश्वास है कि आधुनिकरण से वायु सेना में और काफी बदलाव आय़ेंगे तथा यह भविष्य की चुनौतियों से निपटने में अधिक सक्षम और रणनीतिक बल बन जाएगा। मुझे विश्वास है कि वायु सेना आसमान में हमारी रक्षा के लिए हमेशा सजग रहेगी।
इस अवसर पर मैं भारतीय वायु सेना के सभी कर्मियों, नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं देता हूं। मैं आगामी वर्षों में भी उऩकी सफलता की कामना करता हूं।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...