केजरीवाल सरकार के कामकाज पर करारा हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी योगेन्द्र यादव ने कहा है कि जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) को मंदिर समझा, वह मूर्तियों की दुकान निकली। उन्होंने कहा कि आप और उसकी लीडरशिप ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ा है जिससे मर्यादा और नैतिकता की वैकल्पिक राजनीति की बात करने वालों के लिए दोगुना बड़ा चैलेंज खड़ा हो गया है।
‘दूसरी पार्टियों जैसी बनी आप’
- स्वराज अभियान के संयोजक योगेन्द्र यादव ने कहा, ‘यह बेहद दुख की बात है कि आम आदमी पार्टी आज भारत की एक आम पार्टी बन कर रह गई है।’
-‘कांग्रेस, बीजेपी, सपा, या किसी दूसरी पार्टी की तरह ही चुनाव जीतना, सरकार बनाना और हर कीमत पर उसे बचाना यहीं तक वह सीमित हो गई है।’
योगेन्द्र यादव ने कहा कि वह एक नई पार्टी बनाना चाहते हैं जो इंटरनल डेमोक्रेसी, ट्रांसपरेंसी, जवाबदेही के मानकों पर खरा उतरकर देश भर में एनर्जी का संचार करे।
- योगेन्द्र ने कहा, पार्टी बनाते समय यह ध्यान रखा जाएगा कि स्वराज अभियान इंडिपेंडेंटली काम करता रहे और इसका प्रस्तावित पार्टी में विलय न हो।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...