प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया का हर देश भारत से गहरे संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। अभी तो चुनाव बाकी हैं, लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर तक के विभिन्न देशों के निमंत्रण पड़े हैं और दुनिया का हर देश और शक्ति जानती है कि - आएगा तो मोदी ही।
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई भी देश हो, वो अपना भविष्य तभी संवार सकता है, जब वो अपने इतिहास को सहेजकर रखता है। बीते वर्षों में भारत ने अपने इतिहास को सहेजा भी है, संवारा भी है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर देश भारत से गहरे संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। अभी तो चुनाव बाकी हैं, लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर तक के विभिन्न देशों के निमंत्रण पड़े हैं। इसका अर्थ है कि दुनिया के विभिन्न देश भी बीजेपी की सरकार की वापसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
मोदी ने कहा, ‘‘ दुनिया का हर देश और शक्ति जानती है कि - आएगा तो मोदी ही।’
उन्होंने कहा कि आज भाजपा, युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है।
मोदी ने कहा कि हमने सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय की भावना से हर व्यवस्था को पुरानी सोच और अप्प्रोच से बाहर निकाला है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, हमने उन्हें पूजा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नये उत्साह, नये विश्वास और नये जोश के साथ काम करने के हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले 100 दिनों तक भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपने लिए नए लक्ष्य बनाने होंगे, उन्हें प्राप्त करना होगा। बीते वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ करोड़ों लाभार्थियों को मिला है। हमे हर लाभार्थी तक पहुंचना है।
मोदी ने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। अगर मैं अपने घर की ही चिंता करता तो आज करोड़ों गरीबों के घर नहीं बन पाते।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपके बच्चों के भविष्य के लिए जीने वाला व्यक्ति हूं। देश के करोड़ों युवाओं, करोड़ों बहनों-बेटियों, करोड़ों गरीबों का सपना ही मोदी का संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति के लिए ही मैं दिन-रात एक कर रहा हूं।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी हताश हो गई है कि उसमें सैद्धांतिक और वैचारिक विरोध का साहस भी नहीं बचा। इसलिए गाली-गलौच और मोदी पर झूठे आरोप ही उनका एकमात्र एजेंडा बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है। अगले 5 साल में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले 5 साल में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...