34.5c India
Wednesday March 12, 2025
Aryavart Times

दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन का नाम

दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन का नाम

रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन का नाम उन यात्रियों की सूची में बताया जा रहा है जिसके दुर्घटनग्रस्त होने की खबरें आ रही है।

मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि इंब्रेयर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है या मार गिराया गया है जिसके यात्रियों की सूची में वैगनर के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन का नाम शामिल है। हालांकि अभी वैगनर के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

रूस की प्राइवेट आर्मी ग्रुप वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 24 जून को पुतिन सरकार के खिलाफ बगावत कर दिया था। इसको लेकर पूरे रूस में गंभीर हलचल पैदा हो गई थी।

येवगेनी प्रिगोझिन ने मास्को में कूच करने की धमकी पुतिन को दे डाली थी, जिसके बाद आनन-फानन में रूसी सेना के जवान मास्को की सड़कों पर टैंकों के साथ तैनात कर दिए गए। हालांकि, अगले 24 घंटे की भीतर ही वैगनर का विद्रोह समाप्त हो गया था।







Start the Discussion Now...



LIVE अपडेट: देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़