पांच राज्यों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और पिछले 24 घंटों में 59,118 नये मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,952 नये मामले सामने आए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,661 तथा कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किए गए।
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज 4.21 लाख (4,21,066) है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 25,874 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है।
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 73.64 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या आज 1,12,64,637 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.09 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 32,987 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 257 लोगों की मौत हुईं है।
कोरोना से होने वाली नई मौतों में 6 राज्यों का योगदान 78.6 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 111 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और पंजाब में यह आंकड़ा 43 है।
मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान में गति आई है और आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 9,01,887 सत्रों के माध्यम से 5.5 करोड़ से अधिक (5,55,04,440) वैक्सीन दी गई है।
इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 85,99,981 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 33,98,570 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) ले चुके हैं।
55,99,772 लाभार्थी (पहली डोज) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं`। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,47,67,172 से अधिक लाभार्थी हैं।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...