69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। पुष्पा फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा: द राइज (पार्ट 1)’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला और आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
फिल्म निर्माता केतन मेहता ने राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021 के लिए 11 सदस्यीय जूरी की अध्यक्षता की।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ के लिए निखिल महाजन को दिया गया।
पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार और पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने राष्ट्रीय एकीकरण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार भी जीता।
दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार ‘आरआरआर’ के तेलुगु संस्कार को दिया गया है।
Start the Discussion Now...