अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है, उनकी दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से बांद्रा पुलिस स्टेशन में कल 11 घंटे तक पूछताछ की लेकिन उनकी अत्महत्या अभी तक पुलिस के लिये रहस्य बना हुआ है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिया ने पूछतान के दौरान अपने बयान में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे सुशांत के साथ रिलेशन में थीं, साथ रहती थीं। उन्होंने सुशांत के कहने पर ही उनका घर छोड़ा था। यह भी बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से ही सुशांत में डिप्रेशन के लक्षण नजर आने लगे थे। उधर, सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने बताया कि वे एक वर्चुअल गेम्स कंपनी बनाने की तैयारी में थे।
रिया ने पुलिस को बताया कि 2019 में सुशांत में डिप्रेशन के लक्षण नजर आने पर उनके साथ डॉक्टर के पास गई थीं। डॉक्टर ने उन्हें दवाओं का कोर्स पूरा करने और रेगुलर क्लीनिक आने को कहा था। रिया के मुताबिक, सुशांत कभी-कभी दवाएं नहीं लेते थे। रिया ने बाद में पुलिस स्टेशन से निकलने पर मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से पूछताछ की जा चुकी है।
सुशांत जब ज्यादा परेशान होते थे तो पुणे के पावना में अपने फार्म हाउस पर चले जाते थे। सुशांत ने आत्महत्या क्यों की? यह पुलिस के लिए अभी रहस्य बना हुआ है, क्योंकि अभिनेता के घर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुशांत, डिप्रेशन में थे लेकिन उसकी वजह क्या थी। यह अभी तक सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी का बयान भी गुरुवार को दर्ज किया गया। सुशांत कई अलग-अलग चीजों पर काम करने का सपना देख रहे थे। वे रियलिस्टिक वर्चुअल गेम्स की कंपनी बनाने की तैयारी भी कर रहे थे।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...