पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में क्रमशः पांच रुपये और 10 रुपये की वाजिब कटौती करने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद, 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये पेट्रोल तथा डीजल पर वैट में अतिरिक्त कटौती कर दी है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, ऐसे 14 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिन्होंने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कोई कटौती नहीं की है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, मेघालय, अंडमान एवं निकोबार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं।
पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में की गई है। उसके बाद कर्नाटक और पुदुच्चेरी हैं। इन केंद्र शासित प्रदेशों/राज्य में पेट्रोल की कीमतों में क्रमशः 13.43 रुपये, 13.35 रुपये और 12.85 रुपये की कमी आ गई है।
डीजल की कीमत में सबसे अधिक कटौती केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आई है, जहां डीजल की कीमत 19.61 रुपये प्रति लीटर कम हो गई है। लद्दाख के बाद कर्नाटक और पुदुच्चेरी हैं।
ताइवान को लेकर क्या अमेरिका और चीन युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं ?
» User Voting Result. | Hide Result | |
1. Yes:- | 36 |
2. No:- | 651 |
3. Don't Know:- | 596071 |
Start the Discussion Now...